राष्ट्रीय
23-Mar-2026


रांची (ईएमएस)। झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. डिगबोई से भरत नायक को उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने कई सीटों पर नए चेहरे उतारे हैं और आदिवासी व श्रमिक वर्ग पर फोकस करते हुए चुनावी मैदान में अपनी रणनीति मजबूत करने की कोशिश कर रही है. झामुमो ने डिगबोई विधानसभा सीट से भरत नायक को अपना प्रत्याशी बनाया है. यह सीट पार्टी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां से झामुमो अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सोच-समझकर उम्मीदवारों का चयन किया है, ताकि स्थानीय स्तर पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जा सके. प्रवक्ता ने दी आधिकारिक जानकारी झामुमो के केंद्रीय समिति की ओर से यह सूची जारी की गई है. पार्टी के प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि असम की 21 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी. सुबोध/२३-०३-२०२६