लेख
25-Mar-2026
...


मुन्शी प्रेम चंद ने कहा था कि समय बहुत बलवान होता है समय राजा को रंक और रंक को राजा बना देता है इसलिए अंहकार मत कीजिए। प्रकृति ने सबको चैबीस घंटे प्रदान किए हैं। अमीर हो या गरीब सबको बराबर समय दिया है। चैबीस घंटे का हर आदमी अपने हिसाब से प्रयोग कर रहा है। एक एक मिनट एक एक सैंकेंड का सदुपयोग कीजिए। समय लौटकर नहीं आता समय तेजी से दौड़ रहा है। समय के पावंद बनिए हर पल का आंनंद लिजिए। समय ने भटक चुके मानव को धूल चटा दी है ताकि समय को समझ सके। समय चक्र से कोई नहीं बच सका है जिसने भी समय को बर्बाद किया समय ने उसे बर्बाद कर दिया यह एक शाश्वत सत्य है।समय ने आसमान में उड़ने वाले लोगों को मिटटी में मिला दिया है समय ने लोगों को आईना दिख दिया है जो हवा में उड़ते थे जमीन पर ला दिया है। समय हर समय एक जैसा नहीं रहता बदलता रहता है। समय की आंधी जब चलती है तो सब कुछ नेस्तनाबूद कर देती है इसलिए समय से डरो।समय हर पल का हिसाब लिखता रहता है और समय आने पर सारे कर्म उजागर कर देता है। समय ने दुनिया में ऐसे सबक दिए है कि सबको औकात दिखा दी है। समय ने ऐसे लोगों को औंधे मुहं गिराया है जो किसी को कुछ नहीं समझते थे। समय का पहिया सबके लिए एक जैसा चलता है कोई भेदभाव नहीं करता चाहे राजा हो या रंक सबको सजा देता हे। समय का चक्र चलता रहेगा यह एक अटल सत्य हे। ईएमएस / 25 मार्च 26