--मंत्रोच्चारण के बीच माँ चावड़ मैया की प्राण प्रतिष्ठा करते भक्त हाथरस (ईएमएस)। गांव भोजगढी के माजरा गोपालपुर में विद्यार्थियों और समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक रूप से माँ चावड़ मैया की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम अत्यंत धूमधाम और वैदिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न किया। बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक अनुष्ठान विद्वान आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री, कान्हा पंडित और विकास शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ। आचार्यों ने शुभ मुहूर्त में मैया की प्रतिमा का पूजन कर उन्हें मंदिर में प्रतिष्ठित किया गया। मंत्रोच्चार और मां के जयउद्घोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। इस पावन कार्य में युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी निर्वाह की। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थान माँ चावड़ के स्थान को जीर्णोद्धार कर मां की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस कार्य में पूरे गांव का भावनात्मक और सक्रिय सहयोग देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में गाँव के प्रमुख व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा प्रमोद शर्मा, नवल शर्मा, योगेंद्र शर्मा,ग्राम प्रतिनिधि प्रेम कुमार, निमेष कुमार, मीनेश कुमार,बच्चू सिंह, भोला भैया, वीरपाल सिंह, दुष्यंत कुमार,मुकेश कुमार, पन्नालाल, ओमवीर सिंह, विजय कुमार,प्रशांत एडवोकेट, रवि चैधरी, वीर सिंह एडवोकेट.सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे। स्थापना के पश्चात ग्रामीणों ने प्रसाद वितरण किया और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस स्थापना से गांव में सुख, शांति और समृद्धि का वास होगा। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मार्च 2026