राज्य
25-Mar-2026


--चिकित्सा शिविर में मौजूद चिकित्सक हाथरस (ईएमएस)। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अलीगढ़ डा नरेंद्र कुमार के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयुष विभाग के डॉ. संतोष शर्मा चिकित्सा अधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय वाजिदपुर हाथरस एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सुजावलपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ज्योति सिंह के द्वारा ,आयुष आपके द्वार के अंतर्गत ग्राम-बढ़ानू में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया l जिसमें ग्रीष्म मौसम में होने वाली बीमारियां के बारे में लोगों को जागरूक किया गया । साथ ही ग्रीष्म काल में स्वस्थ्य रहने हेतु उचित खान पान साफ सफाई आहार-विहार , दिनचर्या , संचारी रोगों से रोकथाम एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई l जिसमें 61 रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधियां वितरित की गई। शिविर में सहयोग रूप में सुरेंद्र सिंह ,लाखन सिंह (भृत्य) ,अतर सिंह आदि कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मार्च 2026