राज्य
25-Mar-2026


सियल खेड़ा और पुरदिलनगर में कार्रवाई, एक प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस निरीक्षण करती खाद्य विभाग की टीम हाथरस (ईएमएस)। नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शासन के निर्देशों और जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में यह अभियान सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में लगातार जारी है।इसी क्रम में टीम ने शहर के सियल खेड़ा स्थित बसंत लाल प्रोविजन स्टोर, गौरी नमकीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौरी नमकीन पर कुछ कमियां पाई गईं, जिसके आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है, जबकि बसंत लाल प्रोविजन स्टोर पर कोई अनियमितता नहीं मिली।तहसील सिकंद्राराऊ क्षेत्र के जलेसर रोड, पुरदिलनगर में राजवीर सिंह की मिठाई की दुकान से लड्डू का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहीं इरफान किराना स्टोर से मोहनी ब्रांड चाय का सर्वे नमूना संग्रहित किया गया। रति का नगला स्थित मेघ सिंह मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण किया गया, जहां कोई अनियमितता नहीं पाई गई।खाद्य विभाग के अनुसार, नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह और पारुल सिंह भी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ निरीक्षण एवं छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मार्च 2026