राज्य
25-Mar-2026


-- जन जागरूकता अभियान चलाती टीम हाथरस (ईएमएस)। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी, एंटी रोमियो टीम और महिला बीट आरक्षियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर समाज के लोगों को जागरूक किया गया।अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।इस दौरान महिला हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड की कार्यप्रणाली तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा अभियान के दौरान पंपलेट वितरित कर भी जागरूकता फैलाई गई। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मार्च 2026