राज्य
25-Mar-2026


--बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देश देते जिलाधिकारी अतुल वत्स हाथरस (ईएमएस)। अमृत 2.0 योजना के तहत नगरीय क्षेत्रों में चल रहे पेयजल कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कार्यदायी संस्थाओं को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समीक्षा के दौरान नलकूप, पम्प हाउस, भूमिगत जलाशय, ओवरहेड टैंक, वितरण प्रणाली और गृह जल संयोजन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने और लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने पर जोर दिया।बैठक में बताया गया कि जनपद में अमृत 2.0 के अंतर्गत चार परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। 47 नलकूपों में से 28 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। वितरण प्रणाली का 175.71 किमी कार्य पूरा किया जा चुका है और 32990 गृह संयोजनों में से 15063 पूरे हो चुके हैं।जिलाधिकारी ने नगर पंचायत सादाबाद क्षेत्र में नलकूपों के लिए भूमि उपलब्ध कराने, पम्प हाउस निर्माण में तेजी लाने और शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही वितरण प्रणाली की पहचान के लिए पोल लगाने और गृह संयोजनों की नंबरिंग सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर निकायों के अधिकारी तथा जल निगम के अभियंता उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मार्च 2026