राज्य
25-Mar-2026


हाथरस (ईएमएस)। मुरसान थाना क्षेत्र के बिशुनदास गांव निवासी युवक रितेश उर्फ छोटू का शव 21 मार्च को केसरा गढ़ी के पास करवन नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।मृतक के चाचा कोमल सिंह ने दयाल सिंह, श्याम सिंह, हरिओम और चंद्रवीर पर हत्या का आरोप लगाया। इस मामले में 22 मार्च को मुरसान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है।आक्रोशित ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।परिजनों के अनुसार रितेश 13 मार्च से लापता था, जिसकी गुमशुदगी 14 मार्च को दर्ज कराई गई थी। 21 मार्च को उसका शव नदी में मिलने के बाद मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मार्च 2026