हाथरस (ईएमएस)। जनपद में होम्योपैथिक चिकित्सा का अभ्यास करने वाले सभी चिकित्सकों के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी अशोक चौहान ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी चिकित्सकों को जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जनपद में कार्यरत सभी होम्योपैथिक चिकित्सक तत्काल अपना पंजीकरण कराएं। इसके लिए पहले आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत एचपीआर (HPR) और एचएफआर (HFR) आईडी बनाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही पंजीकरण के लिए प्रार्थना पत्र कार्यालय में जमा किया जा सकेगा।अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण के चिकित्सा अभ्यास करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 25 मार्च 2026