राज्य
25-Mar-2026
...


जनपद में 11 कोतवाली व थानों में 57 गैंग के 162 अभियुक्तों को चिह्नित 67 अभियुक्तों के विरु) गुंडा एक्ट की कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया शुरू हरिद्वार (ईएमएस)। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशानुसार गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का बार-बार उल्लंघन करने वाले अभियुक्तों के विरु) पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई है। इस बात की जानकारी एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने एसपी सिटी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रभारी गौवंश संरक्षण स्क्वायड से जनपद में गोवंश तस्करी, गोकशी व पशु क्रूरता से जुड़े व्यक्तियों का पूरा डाटा तलब किया गया है। प्राप्त विवरण व जानकारी के आधार पर जनपद की 11 कोतवाली व थानों में 57 गैंग के 162 अभियुक्तों को चिह्नित किया गया है। जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 67 अभियुक्तों के विरु) गुंडा एक्ट की कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गुंडा एक्ट के अंतर्गत इन आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई हेतु पुलिस द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है। लगातार गोकशी अथवा पशु क्रूरता में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों को भारी धनराशि से पाबंद किया जाएगा। यदि कोई आरोपी मुचलका तोड़ता है तो उसकी पाबंद धनराशि जब्त की जाएगी। कप्तान ने बताया कि हरिद्वार पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गोकशी या पशु क्रूरता जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि आपके आसपास भी कोई अवैध पशु कटान या पशु क्रूरता करता हुआ पाया जाता है इसकी सूचना अपने नजदीकी थाना या हमारी गौर संरक्षण एस्कॉर्ट टीम को अवश्य दें आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा। (फोटो-07) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/25 मार्च 2026