क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) थाना रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दुष्कर्म और अपहरण जैसे गंभीर मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को घटना में प्रयुक्त ऑटो के साथ पकड़ा गया है, जबकि पीड़िता को पुलिस ने पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 25 मार्च 2026 को चनौरा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामजीलाल पुत्र लाखन सिंह उर्फ अंग्रेज सिंह, निवासी नगला मोती थाना दक्षिण, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मौके से ऑटो सहित हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, 24 मार्च 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना रामगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभ में किडनैप की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दशक की गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर चनौरा पुल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। ईएमएस