राजगढ़(ईएमएस)l जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपी, स्थाई वारंटी एवं वसूली वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के निर्देशन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना बोडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गत 22 मार्च को फरियादी निहालसिंह रुहैला निवासी ग्राम चाटा जागीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एक दिन पूर्व 21मार्च को सिंचाई के विवाद को लेकर आरोपीगण बिहारीलाल एवं कमल रुहैला द्वारा उसके खेत में खड़ी/कटी लगभग 04 बीघा फसल में आग लगा दी, जिससे उसे भारी नुकसान हुआ। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बोडा में तत्काल अपराध क्रमांक 97/2026 धारा 326(एफ), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर 24 मार्च को आरोपीगण बिहारीलाल पिता नानजीराम रुहैला, उम्र 60 वर्ष, कमल पिता बिहारीलाल रुहैला, उम्र 28 वर्ष निवासीगण ग्राम चाटा जागीर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी बोडा उनि. देवेन्द्र राजपूत, प्रआर 642 रामनारायण जटिया, आर. 823 कपिल अटारिया, आर. 922 सुनील सोलंकी, आर. 1021 विनोद अहिरवार, आर. 334 दुष्यंत जाट एवं आर. 641 का विशेष योगदान रहा।-निखिल/राजगढ़/26/3/2026