राज्य
26-Mar-2026
...


जिला, पुलिस और निगम प्रशासन चलाएगा महाअभियान जबलपुर, (ईएमएस)। शहर में जल्दी अवैध निर्माणों को हटाने और अतिक्रमणों का सफाया करने जिला, पुलिस और नगर प्रशासन द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जायेगा| कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने गुरुवार को शहर के व्यवस्तम क्षेत्र गोरखपुर बाजार, नर्मदा रोड और मेडिकल गढ़ा क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को अतिक्रमण और अवैध निर्माण चिन्हित कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए। इस संबंध में निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर भर में व्याप्त अवैध निर्माण और अतिक्रमणों के खिलाफ एक सघन अभियान चलाने के संबंध अधिकारियों की बैठक ली। इस संबंध में उन्होंने अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बैठक के दौरान निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित कर रहा है, बल्कि यातायात में भी बड़ी बाधा बन रहा है। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि नियमित अनाउंसमेंट लोगों को जागरूक करने और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए क्षेत्रों में नियमित रूप से मुनादी कराई जाएगी। हॉट स्पॉट पर तैनात रहेगी टीमें............ निगमायुक्त ने बताया कि अतिक्रमण विभाग की टीमें चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर तैनात रहेंगी ताकि मुख्य मार्गों को खुला रखा जा सके। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर किए गए अवैध निर्माणों को प्राथमिकता के साथ हटाया जाएगा। बैठक में अतिक्रमण विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। व्यवस्थित होगी पार्किंग.......... कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि सड़क पर बढ़ाकर जिन लोगों ने दुकान, मकान बना लिए हैं उन सबको तोड़ा जायेगा| फुटपाथ पर प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाये जायेंगे, अभी लोगों को अपने निर्माण हटाने के लिए कहा गया है| इसके बाद सख्ती से कार्रवाई की जायेगी| सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 02.01