राज्य
26-Mar-2026
...


सिटी प्रोफाइल के अनुरूप कार्ययोजना बनाने निर्देश जबलपुर, (ईएमएस)। आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वच्छता अभियान की व्यापक समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी सर्वेक्षण में बेहतर ग्रेडिंग प्राप्त करने के लिए सिटी प्रोफाइल में निर्धारित मापदंडों को ही आधार बनाकर कार्य किया जाए। सिटी प्रोफाइल पर केंद्रित कार्य............ निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए तैयार की गई सिटी प्रोफाइल के प्रत्येक बिंदु पर डेटा अपडेट और जमीनी सुधार सुनिश्चित किया जाए। दस्तावेजीकरण और प्रत्यक्ष सफाई, दोनों में सामंजस्य होना अनिवार्य है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की निगरानी और गीले-सूखे कचरे के शत-प्रतिशत पृथक्करण पर विशेष बल दिया गया। शहरवासियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने और उनसे सकारात्मक फीडबैक प्राप्त करने के लिए वार्ड स्तर पर गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए गए। स्पॉट फाइन और निगरानी............ बैठक में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों पर कारवाई करने के भी निर्देश दिए गए। सुनील साहू / मोनिका / 26 मार्च 2026/ 04.58