मुंबई, (ईएमएस)। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे 78 विशेष ट्रेन सेवाओं का विस्तार करेगी। विवरण इस प्रकार है: ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 11.07.2026 तक चलेगी। (15 सेवाएं) ट्रेन संख्या 04716 साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 12.07.2026 तक चलेगी। (15 सेवाएं) ट्रेन संख्या 04725 हिसार-खड़की साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 29.03.2026 तक प्रत्येक रविवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 26.04.2026 तक चलेगी। (4 सेवाएं) ट्रेन संख्या 04726 खड़की-हिसार साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 30.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 27.04.2026 तक बढ़ा दी गई है। (4 सेवाएं) ट्रेन संख्या 09625 अजमेर-दौंड साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 23.04.2026 तक बढ़ा दी गई है। (4 सेवाएं) ट्रेन संख्या 09626 दौंड-अजमेर साप्ताहिक विशेष, जो दिनांक 27.03.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 24.04.2026 तक बढ़ा दी गई है। (4 सेवाएं) अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 09627, जो दिनांक 25.03.2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 15.07.2026 तक बढ़ा दी गई है। (16 सेवाएं) सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 09628, जो दिनांक 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलने वाली थी, अब दिनांक 16.07.2026 तक बढ़ा दी गई है। (16 सेवाएं) नोट: इन ट्रेनों का समय, मार्ग, संरचना और ठहराव पहले जैसे ही रहेंगे। आरक्षण: विशेष ट्रेन संख्या 04716, 04726, 09626 और 09628 के लिए बुकिंग दिनांक *28.03.2026* से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) के अंतर्गत आने वाली यात्राओं के लिए शुरू हो जाएगी। एआरपी से आगे की यात्राओं के लिए बुकिंग संबंधित एआरपी तिथियों पर खुलेगी अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग सामान्य शुल्कों के साथ यूटीएस सिस्टम के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव एवं समय की विस्तृत जानकारी लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। संतोष झा-२६ मार्च/२०२६/ईएमएस