राष्ट्रीय
26-Mar-2026


मुंबई (ईएमएस)। महाराष्ट्र के नासिक से पकड़े गए ढोंगी बाबा अशोक खरात उर्फ कैप्टन केस में साध्वी ममता कुलकर्णी का बयान सामने आया है। महिलाओं के यौन शोषण के आरोप में घिरे नासिक के ज्योतिषाचार्य बाबा अशोक खरात मामले में कुलकर्णी ने कहा कि जब ये महिलाएं अशोक खरात के पास गईं, तो इनकी बुद्धि कहां चली गई थी? क्या ये सारी महिलाएं बेवकूफ थीं कि इन्हें कुछ समझ नहीं आया, जब अशोक खरात इन्हें छू रहा था? कोई इन्हें बेडरूम में बुला लेगा तो क्या ये चली जाएंगी? गलती इनकी भी है। साध्वी ममता कुलकर्णी ने आगे कहा कि आज धर्म की आड़ में हर कोई ढोंग पर उतर आया है। मैंने खुद अपनी चमड़ी सती (गलाकर) करके तपस्या की है। आज के समय में हर कोई धर्म के नाम पर लोगों को लूट रहा है। इन धर्म गुरुओं को छोड़ो और सीधे भगवान में ध्यान लगाओ। सुबोध/२६-०३-२०२६