* यात्रियों की बढ़ती भीड़ को मिलेगी राहत, हर शुक्रवार संचालित ट्रेन पूर्व समय-सारिणी व विशेष किराए के साथ जारी अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद एवं मंगलुरु के बीच संचालित की जा रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की अवधि को 29 मई, 2026 तक बढ़ा दिया गया है। इस विस्तार से यात्रियों को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी तथा अतिरिक्त भीड़ का सुचारु प्रबंधन किया जा सकेगा। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित संरचना, मार्ग, समय एवं रखरखाव व्यवस्था के साथ विशेष किराए पर यथावत संचालित होती रहेगी। * ट्रेन संख्या 09424 अहमदाबाद – मंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल (प्रत्येक शुक्रवार) [8 फेरे] ट्रेन संख्या 09424 प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से 16:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:00 बजे मंगलुरु पहुंचेगी। * प्रमुख ठहराव: यह ट्रेन नडियाद, आणंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलून, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंन्ढापुरा, उडुपि, मुल्की एवं सुरतकल स्टेशनों पर ठहरेगी। * कोच संरचना: इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे। * बुकिंग जानकारी: ट्रेन संख्या 09424 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध है। यात्रीगण से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य विवरण की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करें। सतीश/26 मार्च