राज्य
26-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । यात्रियों की सुविधा एवं आगामी बैसाखी पर्व के दौरान तीर्थ यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से अशोकनगर रेलवे स्टेशन के मध्य चलाई जाएगी। ट्रेन संचालन विवरण इस प्रकार है: गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से अशोकनगर रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 11.04.2026 (शनिवार) को दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर रेलवे स्टेशन से दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 15.04.2026 (बुधवार) को शाम 17.00 प्रस्थान करेगी। कोच संरचना: इस विशेष ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ कोच (बायो-टॉयलेट सहित) लगाए जाएंगे, जिनमें 01 थर्ड, 02 स्लीपर, 19 जनरल कोच एवं 02 एसएलआर कोच शामिल हैं। मुख्य ठहराव (दोनों दिशाओं में): यह विशेष ट्रेन मार्ग में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, पलवल रेलवे स्टेशन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर रेलवे स्टेशन, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन एवं बीना जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। समय सारणी (संक्षेप में): दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान: 12:15 बजे (11.04.2026) अशोकनगर आगमन: 04:00 बजे (12.04.2026) अशोकनगर से प्रस्थान: 17:00 बजे (15.04.2026) दिल्ली सराय रोहिल्ला आगमन: 08:45 बजे (16.04.2026) आशीष पाराशर/26मार्च2026