राज्य
26-Mar-2026


भोपाल (ईएमएस) । रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए भोपाल होकर हैदराबाद-गोरखपुर के मध्य संचालित स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल की संचालन अवधि को 27.03.2026 से बढ़ाकर 24.04.2026 तक किया गया है इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल की संचालन अवधि को 29.03.2026 से बढ़ाकर 26.04.2026 कर दिया गया है अर्थात यह स्पेशल ट्रेन अब दोनों दिशाओं में अतिरिक्त 04-04 ट्रिप चलेगी। आशीष पाराशर/26मार्च2026