राज्य
26-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नई शिक्षा नीति 2020 में सराहनीय कार्य करने पर आदर्श शिक्षिका पायल परदेशी को इंदौर रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। पायल परदेशी को यह सम्मान उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय स्तर पर जनशिक्षा केंद्र और महू ब्लॉक में उल्लेखनीय कार्य करने पर साहित्यकार चंद्रशेखर बिरथरे, रामजी शाद, अर्पणा जोशी ने देकर सम्मानित किया। पायल परदेशी की इस उपलब्धि पर शिक्षा क्षेत्र के अधिकारियों समाजसेवी संगठनों और साहित्य परिषद के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी। आनंद पुरोहित/ 26 मार्च 2026