राज्य
26-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) घर सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में आरोपी पड़ोसी युवक ने महिला के साथ मारपीट कर उसे धमकी दी। मामला तिलकनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार विवाद और मारपीट की यह घटना कल रात 8.30 बजे स्कीम नं. 140 में हुई जिसमें फरियादी सुमन जोशी पति विकास जोशी उम्र पैंतीस साल ने आरोपी पडोसी रिंकू सिंह नरवरिया के खिलाफ केस दर्ज कराते पुलिस को बताया कि कल रात मेरे पति घर पर नहीं थे। उसी दौरान आरोपी ने मेरे घर के आगे गाडी खड़ी करने की बात को लेकर विवाद कर गालियां दी। जब मैंने उसे बोला कि तुम गालियां क्यों दे रहे हो तो आरोपी ने घर मे घुसकर मारपीट की और धमकाकर बोला कि तेरा पति तो है नहीं, आज मैं तुझे बताता हूं और उसने चाकू निकाल लिया। मैंने शोर मचाया तो वह भागा और जाते जाते धमकी दी कि आइंदा मुझसे उलझी तो जान से मार दूंगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी रिंकू की तलाश शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 26 मार्च 2026