क्षेत्रीय
बालाघाट (ईएमएस). अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीएस धुर्वे ने 26 मार्च को जिला निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया। इस दौरान वेयर हाउस में बिजली आपूर्ति व अग्निशामक यंत्र की स्थिति तथा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक सुबोध श्रीवास्तव एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भानेश साकुरे / 26 मार्च 2026