दमोह (ईएमएस)। भगवान महावीर स्वामी के पावन जन्मकल्याणक महोत्सव को इस वर्ष दमोह नगर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाने की व्यापक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए समाज की सभी धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं पूरे समर्पण के साथ तैयारियों में जुटी हुई हैं। दिनांक 30 मार्च प्रातः 7 बजे श्रीजी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों — सिटी नल, मोहन टॉकीज, घंटाघर, राय चौराहा होते हुए नशिया जी तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, धर्म ध्वजाएं, बैंड, महिला मंडलों की झांकियां, पाठशाला के बच्चे, युवा मंडल एवं समाज के सभी वर्गों की आकर्षक सहभागिता रहेगी। यह संपूर्ण आयोजन पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के वरदानी परोक्ष आशीर्वाद एवं वर्तमान आचार्य आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के प्रत्यक्ष आशीर्वाद से, पूज्य मुनि श्री पद्मसागर जी महाराज ससंघ, पूज्य आर्यिका साधुमति माताजी, साधनामति माताजी ससंघ, तथा पूज्य आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के आशीर्वाद एवं गणिनी आर्यिका सौम्यनंदनी माताजी, श्रुतनंदनी माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में संपन्न हो रहा है, जिससे समस्त समाज में विशेष उत्साह का वातावरण बना हुआ है। महोत्सव को सफल एवं स्मरणीय बनाने के लिए नगर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों की समितियां, महिला मंडल, युवक-युवती मंडल, जैन पाठशाला, जैन मिलन, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, सेवा समितियां एवं समाज के वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियां निरंतर की जा रही हैं। श्री दिगम्बर जैन पंचायत दमोह द्वारा जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह से वीर दिलेश चौधरी को इस वर्ष महोत्सव की आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विभिन्न समितियों का गठन कर शोभायात्रा, स्वागत व्यवस्था, सजावट, धार्मिक कार्यक्रम एवं समाज की सहभागिता को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार, ध्वज सज्जा, धार्मिक बैनर एवं प्रकाश व्यवस्था की तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं। समाज के सभी वर्गों में महोत्सव को लेकर अत्यंत उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव को लेकर दमोह नगर में भक्ति, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का वातावरण निर्मित हो गया है। माइसेम सीमेंट ने ग्राम सुहाव में किया सामुदायिक भवन का निर्माण; ग्राम पंचायत ने जताया आभार* दमोह (म.प्र.)। जनपद पंचायत पथरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुहाव में विकास कार्यों की एक नई कड़ी जुड़ी है। ग्राम पंचायत के विशेष अनुरोध पर मायसम सीमेंट कंपनी द्वारा गांव में एक सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। प्रमुख विशेषताएं: • उच्च स्तरीय निर्माण: भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक तरीके से पूरा किया गया है। • बिजली एवं पानी की सुविधा: भवन में समुचित विद्युत उपकरण (Electric fittings) लगाए गए हैं। साथ ही, पेयजल के लिए पाइपलाइन और नल की पूर्ण व्यवस्था की गई है। • पंचायत को हस्तांतरण: निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात, आज दिनांक 18 मार्च 2026 से इस भवन के रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी आधिकारिक रूप से ग्राम पंचायत सुहाव को सौंप दी गई है। पंचायत प्रतिनिधियों का वक्तव्य: *ग्राम पंचायत के सरपंच श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर और सचिव श्री कमल सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से हेडलवर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है *सरपंच श्री ठाकुर ने कहा-* “माइसेम सीमेंट कंपनी द्वारा निर्मित यह सामुदायिक भवन ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। कंपनी के इस जनहितैषी कार्य के लिए समस्त ग्रामवासी उनके कोटि-कोटि आभारी हैं। पंचायत प्रशासन ने विश्वास जताया है कि इस भवन के माध्यम से गांव में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को सुगम बनाया जा सकेगा। *ग्रामीणों में हर्ष की लहर* ग्राम पंचायत सुहाव के समस्त ग्रामवासियों ने हेडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड के इस सराहनीय कार्य के प्रति कोटि-कोटि आभार प्रकट किया है। ग्रामीणों का मानना है कि यह भवन भविष्य में होने वाले सामाजिक आयोजनों और सामुदायिक बैठकों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। प्रशस्ति पत्र का मुख्य अंश: भवन का निर्माण पूर्ण तरीके से संतोषजनक एवं व्यवस्थित है। हम सदैव इस कार्य के लिए कंपनी के आभारी रहेंगे। ईएमएस/मोहने/ 26 मार्च 2026