भोपाल(ईएमएस)। शहर वासियों की सुरक्षा, जागरूकता एवं शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस आयुक्त संजय कुमार द्वारा जाट खेड़ी थाना मिसरोद क्षेत्र में नागरिकों से जनसंवाद किया गया, उनके द्वारा निम्न बातें बताई:- कॉलोनी में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा,शराब का सेवन व हुड़दंग की समस्या । नागरिकों ने क्षेत्र में पुलिस चौकी बनाए जाने का सुझाव दिया। नागरिकों ने नियमित जनसंवाद किए जाने का सुझाव दिया। कॉलोनी की गलियों में असमाजिक तत्व तेज गति से बाइक चलाते हैं, जिससे आमजन को दुर्घटना की संभावना रहती है। पुलिस आयुक्त द्वारा नागरिकों से किसी भी अवैधानिक गतिविधि दिखने पर त्वरित डायल 112 पर कॉल करने हेतु कहा गया। उपरोक्त शिकायतों/सुझावों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गए,साथ ही ट्रैफिक नियमों की शपथ दिलाई गई व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं मादक पदार्थ,अवैध हथियारों से संबंधित जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई, ऐसी जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। जुनैद / हरि / 26 मार्च, 2026