क्षेत्रीय
26-Mar-2026


दमोह (ईएमएस)। जिले में एलपीजी के दुरुपयोग पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की टीम द्वारा शहर के जबलपुर नाका क्षेत्र में होटल एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। च के दौरान यह पाया गया कि कुछ प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। इस पर कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों ने 02 प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध मौके पर ही कार्रवाई कर कुल 03 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। ईएमएस/मोहने/ 26 मार्च 2026