27-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 और 29 मार्च को आयोजित इन्दौर नगर निगम की बजट बैठक को इन तारीखों में अवकाश घोषित होने के चलते स्थगित कर दिया गया है। अब यह बजट बैठक 7 और 8 अप्रैल को आयोजित होगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के अनुसार निगम का 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक का बजट तैयार है जो पहले 28 मार्च को पेश होना था और 29 को उस पर बहस होना थी, मगर अब 7 अप्रैल को बजट पेश होगा और अगले दिन 8 अप्रैल को उस पर बहस करवाई जाएगी। महापौर के अनुसार निगम ने अभी तक 1 हजार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व इस वित्त वर्ष में अर्जित कर लिया है और 31 मार्च तक अधिक से अधिक राजस्व वसूलने में भी अमला जुटा हुआ है। 31 मार्च तक भी सरचार्ज में लोक अदालत की तरह ही छूट का लाभ दिया जा रहा है। ये छूट सम्पत्ति, जलकर की बकाया राशि पर दी जा रही है। आनंद पुरोहित/ 27 मार्च 2026