लेख
28-Mar-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, एकादशी, रविवासरे, अश्लेषा नक्षत्रे, घृत योगे, विव करणे, व्रज योगे, तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता, अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, राजनेता, विधायक, मंत्री होगा तथा उद्योगपति प्रशासनिक अधिकारी होगा। मेष राशि :- किसी आरोप से बचिये, मान प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि में आंच आ सकती है। वृष राशि :- कुछ बाधाएं कष्टप्रद हो, स्त्री शरीर कष्ट, कारोबार में बाधा हो। मिथुन राशि :- स्त्रीवर्ग से कष्ट, चिंता, व्यावसायिक कार्यों में आरोप से अवश्य बचे। कर्क राशि :- दैनिक व्यवसाय, गति मंद रहे, असमर्थता का वातावरण बना ही रहेगा। सिंह राशि :- व्यर्थ धन का व्यय, दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से हानि होगी। कन्या राशि :- विशेष कार्य, स्थिगित रखे फिर भी सब कार्य सफलता पूर्वक चले। तुला राशि :- आशानुकूल सफलता से हर्ष, दैनिक व्यवसाय गति उत्तम बनी, रहेगी। वृश्चिक राशि :- अधिकारियों का मेल मिलाप, फलप्रद कार्ययोजना की चिंता बनी रहेगी। धनु राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखे, परिश्रम में सफलता, कार्य व्यवसाय उत्तम। मकर राशि :- मनोबल उत्साहवर्धक हो, कार्य गति में सुधार योजना अवश्य बने। कुंभ राशि :- कार्य क्षमता में बाधा, अचानक असमर्थता वातावरण, बना ही रहेगा। मीन राशि :- अर्थ व्यवस्था में संतोष, सुखधन समृद्धि के साधन अवश्य जुटाये। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका