28-Mar-2026
...


रायपुर(ईएमएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों की अहम बैठक ली।बैठक में मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता के लिए इनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना कंगाले और उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार मौजूद रहे। इसके अलावा इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के पेट्रोल-डीजल और गैस डिवीजन के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। सत्यप्रकाश(ईएमएस)28 मार्च 2026