राष्ट्रीय
28-Mar-2026
...


सोमनाथ (ईएमएस)।सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धाम का लोगो 77 साल बाद बदला गया है। अब मंदिर के पावन शिखर की जगह नए लोगो में भगवान शिव का प्रतीक त्रिशूल दर्शाया जाएगा। सोमनाथ ट्रस्ट ने इस बदलाव को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। नया लोगो पहली अप्रैल से ट्रस्ट के सभी आधिकारिक पत्राचार, साइन बोर्ड और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगा। ट्रस्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स और विभिन्न धार्मिक आयोजनों के प्रचार में भी इस नए प्रतीक का उपयोग शुरू कर दिया है। ट्रस्ट के अनुसार, त्रिशूल भगवान शिव की शक्ति, संरक्षण और आस्था का प्रतीक है, जो सोमनाथ की पहचान को और सशक्त बनाएगा। श्रद्धालुओं के बीच भी इस नए लोगो को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। नंदिनी परसाई/28 मार्च 2029