क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। भगवान महावीर जयंती समारोह के तृतीय दिवस 28 मार्च को सोशल ग्रुप जबलपुर नगर के सदस्यों ने वन बंधु परिषद द्वारा संचालित एक एकल विद्यालय गोद लिया है। यह संस्था सुदूर गांव में जहां स्कूटर या साइकिल से भी जाना मुश्किल हो, वहां के ही एक किसी शिक्षित व्यक्ति को लेकर वहां के बच्चों को निशुल्क शिक्षा और शिक्षा के साधन प्रदान करती है । सभी के सहयोग से यह संस्था देशभर में ऐसे लगभग 89 हजार स्कूल चला रही है। ग्रुप की ओर से इस इस संस्था को रु. 30 हजार राशि का चेक सदस्यों ने समन्वय संस्था के ऑफिस, जहां वन बंधु परिषद के जबलपुर चैप्टर के पदाधिकारी भी उपस्थित थे, को प्रदान किया । अध्यक्ष गणेश पुरोहित, सचिव दीपक दत्त शर्मा, प्रदीप गुप्ता जीसीए कोषाध्यक्ष ने इस प्रकल्प के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करी। इस कार्यक्रम के उपस्थित संयोजक एवं सहायक सुधीर लक्ष्मी, प्रवीण वंदना, प्रदीप कुमुद बैंटिया, रीतेश दीपाली, मनोज साधना सीए, संतोष सुषमा लहरी, डॉ कंचनलता, नितिन स्नेह, राविज रितु, पंकज प्रतिभा, संतोष लहरी, अरविंद आभा, आदि। सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2026/ 02.57