क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक शादी फंक्शन के दौरान शुक्रवार रात हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, रानी बाग इलाके में हुए शुक्रवार देर रात कुछ युवकों में मामूली बात को लेकर आपस में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में दो युवक घायल हुए हैं, जिनमें से एक को अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मार्च/2026