28-Mar-2026
...


- पुलिस ने धारदार हथियारो सहित गैंग को किया गिरफ्तार - सरगना करता था गांजा-चरस तस्करी, नशीला पदार्थ भी जप्त - पकड़े गये आरोपियो ने सरगने की पत्नि और नाबालिग बेटा भी शामिल भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर की थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने एक ऐसे आदतन बदमाश उसकी पत्नि सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियो के साथ मिलकर डकैती डालने की योजना बनाई थी। हैरानी की बात यह है, की गैंग के मास्टर मांइड ने इस डकैती में अपनी पत्नि और नाबालिग बेटे को आगे रखते हुए उनका इस्तेमाल करने की प्लानिंग की थी। पुलिस ने मामले में उसकी की पत्नि को भी आरोपी बनाया है। गैंग का सरगना गांजा-चरस की तस्करी भी करता था, पुलिस ने उसके पास से नशीला पदार्थ भी जप्त किया है। - सुनसान जगह बैठकर कर रहे थे प्लानिंग थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन टीम को मुखबिर से सूचना मिली की इलाके में सुनसान स्थान पर कुछ संदिग्ध हथियारो से लैस होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इनपुट मिलते ही दो पुलिस टीमो ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए सभी संदेहियो को पकड़ लिया। - रामनगर इलाके में थी डकैती डालने की योजना तलाशी में मिले छुरी-तलवार, लोहे की राँड, टार्च पूछताछ करने पर उनकी पहचान ऐजाज खान ऊर्फ लंगङा पिता छोटे खान (25) निवासी झुग्गी बस्ती मदर इंडिया कालोनी शाहजहाँनाबाद उसकी पत्नि आसिया खान (25) निवासी, मल्टी वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स और अन्य आरोपियो की पहचान अरबाज खान पिता छोटे उर्फ जहीर खान (21) निवासी, थाना कोतवाली, रायसेन, आशन अली पिता जावेद अली (20) निवासी, मदर इंडिया कालोनी शाहजहाँनाबाद सहित एक नाबालिग किशोर के रुप में हुई। संदेहियो की तलाशी लेने पर उनके पास से 5 चाकू-छुरी एवं तलवार सहित लोहे की राड, डंडा, टार्च, प्लास्टिक की बोरी जप्त की गई है। संदेह होने पर जब उनसे पुलिसिया अंदाज में पूछताछ की गई तब उन्होनें खुलासा किया की उन्होनें रामनगर में डकैती डालने की योजना बनाई थी,और इसी को अंजाम देने के लिये यहॉ आये थे। - सरगना है ऐजाज, पत्नि और बेटे को भी लाया था साथ चरस-गांजा भी बरामद पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ की गिरोह का सरगना एजाज है, जिसने डकैती के दौरान रहवासियो के किसी भी तरह के संदेह और पुलिस की नजरो से बचने के लिये अपनी पत्नी और नाबालिक बेटे को भी शामिल किया था। सरगना ऐजाज गांजा, चरस की तस्करी भी करता था, पुलिस ने उसके पास से 599 ग्राम अवैध गांजा और 106 ग्राम चरस भी बरामद की है। सभी आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओ में मामला कायम किया है। गिरफ्तार आरोपियो से अन्य वारदातो के साथ ही उनके पास से बरामद अवैध हथियारो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है। वहीं नाबालिग किशोर को बाल कल्याण अधिकारी की सुरक्षा मे रखा गया है। जॉच में सामने आया की सरगने ऐजाज के खिलाफ 10 और आसिया, अरबाज, आशन के खिलाफ 1-1 अपराधिक मामले दर्ज है।