बेंगलुरु (ईएमएस)। 2025 के आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। टीम ने शनिवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 201 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत का लक्ष्य 15.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 69, देवदत्त पडिक्कल ने 61 और रजत पाटीदार ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट लिए। सनराइजर्स हैदराबादसे कप्तान ईशान किशन ने 80, अनिकेत वर्मा ने 43 और हेनरिक क्लासन ने 31 रन बनाए। हर्ष दुबे और जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला। डेविड पेन ने 2 विकेट लिए। रविवार को 19वें सीजन का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। सुबोध/२८ -०३-२०२६