जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थानान्तर्गत कल शाम अपनी मोटर साइकिल से खेत देखने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है। तिलवारा पुलिस ने बताया कि ग्राम झिरी पिपरिया निवासी रामस्वरूप ठाकुर का भाई मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 एमक्यू 6369 को लेकर शाम लगभग 4 बजे खेत जाने का बोलकर निकला था शाम लगभग सवा सात बजे रामस्वरूप के बेटे अर्जुन ठाकुर ने उसे फोनकर बोलकर बताया कि चाचा धनराज ठाकुर का एक्सीडेंट हो गया है सूचना पर पहुंचे रामस्वरूप देखा कि उसका भाई धनराज मृत हालत में सड़क किनारे पड़ा था वही समीप ही मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। मृतक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 02.16