जबलपुर, (ईएमएस)। आधारताल थानान्तर्गत कल शाम लगभग साढे छै बजे व्हीकल मोड़ पेट्रोल पम्प के पीछे एक मैदान में एक बदमाश ने मोटर साइकिल सवार युवकों को रोका और एक युवक से शराब पीने के लिए 5 सौ रूपए की मांग की। युवक के पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ झुमाझपटी कर हाथापायी की इस दौरान युवक के गले से सोने की चेन कहीं गिर गई मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। आधारताल पुलिस ने बताया कि सुहागी कृष्णा कालोनी निवासी निश्चय श्रीवास्तव कल शाम लगभग साढे छै बजे अपने साथी संगम कोल के साथ मोटर साइकिल में पेट्रोल भरवाने व्हीकल मोड़ पेट्रोल पम्प गया था जहां से लौटते समय पेट्रोल पम्प के पीछे एक मैदान में उसे हरिओम अवस्थी मिला जो शराब पीने के लिए 5 सौ रूपए मांगने लगा मना करने पर आरोपी ने निश्चय के साथ झूमाझपटी करते हुए उसे तीन चार चांटे जड़ दिए। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 02.18