राज्य
29-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। श्री पार्श्वनाथ जिनालय अयोध्या नगर में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य मुनि साध्य सागर महाराज एवं मुनि विश्व सूर्य सागर महाराज सा संघ के सानिध्य में महावीर जयंती पूर्व भक्ति भाव से मानस्तंभ में जिन प्रतिमाओं को विराजमान किया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि अनुष्ठान के सो धर्म इंद्र मीना विकास गोधा ने मंडल पर श्रीफल समर्पित कर सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान हुए। मानस्तंभ में स्वर्ण कलश चढ़ाने का सौभाग्य पूर्व न्यायाधीश डीके जैन श्रीमती माला, ए. आई. जी. मलय जैन मीनू नलिन जैन, डॉ सपना जैन दिल्ली परिवार को मिला । मुनि साध्य सागर महाराज ने कहा- परिग्रह को दूर कर दो, संसार के सारे ग्रह दूर हो जाएंगे। मुनि श्री ने कहा - अर्चना के साथ जीव दया,, अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करे। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज जैन, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, प्रदीप हर्षोल्ला, राजेंद्र सेठी, मनीष मुंगावली, अजय , सीमा, स्नेहा, रत्नेश जैन, सपना, विकास, ऊषा, विनोद, निकिता, मयंक, रुचि, अमन सहित अनेक लोग मौजूद थे। अंशुल जैन / 29 मार्च, 2026

खबरें और भी हैं

देवघर(ईएमएस)।गैस की किल्लत ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं देवघर में एक संस्था मुश्किल हालात में भी सेवा का दीप जलाए हुए है।सदर अस्पताल परिसर में श्रील फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।वर्ष 2020 से शुरू इस पहल के तहत संस्था हर दिन सुबह और शाम मिलाकर करीब 300 लोगों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन करा रही है।इन दिनों गैस की भारी किल्लत के कारण भोजन बनाना चुनौती बन गया है लेकिन फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने हार नहीं मानी।अब लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकरई सेवा को लगातार जारी रखा जा रहा है। संस्था ने बताया कि फिलहाल भोजन करने वालों को सामान्य पानी पिलाया जा रहा है। ऐसे में बैंकों और बड़े संस्थानों से अपील की गयी है कि यहां एक आरओ सिस्टम लगवाने में सहयोग करें, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल भी मिल सके।फाउंडेशन ने शहरवासियों, दानदाताओं और संस्थानों से खाद्य सामग्री और आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि यह सेवा निरंतर चलती रहे।संस्था के सचिव राकेश वर्मा ने क