खेल
30-Mar-2026
...


चंडीगढ़ (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह अपने बयानों के कारण हमेशा ही विवादों में घिरे रहते हैं। अब योगराज का कहना है कि अधिकतर खिलाडियों को इसलिए संन्यास लेना पड़ता है क्योंकि उनपर परिवार का दबाव होता है। योगराज ने साफ कहा कि उम्र को खिलाड़ी के प्रदर्शन से जोड़ना गलत है। उनके अनुसार फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर ही किसी खिलाड़ी को आंकना चाहिये ना कि उम्र के आधार पर।योगराज ने कहा कि, भारत में लोग 40 की उम्र होते ही अपने को बूढ़ा मानने लगते हैं, वहीं महिलाएं 30 के बाद कहती हैं कि अब हम फिट नहीं रह सकते, बच्चे बड़े हो गए हैं इसलिए खेलना अब छोड़ दो पर मेरा मानना है कि खेल को उम्र से जोड़ना सही नहीं है। योगराज ने कहा कि, अक्सर घर की महिलाएं, पत्नियां आपको समझाने लगती हैं कि अब रिटायर हो जाओ, परिवार और बच्चों पर ध्यान दो जबकि मेरा मानना है कि खिलाड़ी और उसके करियर के बीच किसी को बाधक नहीं बनना चाहिए। एक खिलाड़ी जब तक फिट है खेल सकता है। योगराज ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी अभी खेलते रहना चाहिये क्योंकि अभी दोनो फिट है और इनके अंदार काफी क्रिकेट बचा हुआ है। इसलिए दोनो को ही मैदान में जमे रहकर दिखाना चाहिये कि वह दोनो अभी भी शीर्ष पर हैं। गिरजा/ईएमएस 30 मार्च 2026