इन्दौर (ईएमएस) श्री चंदाप्रभु मांगलिक भवन में आम आठ दिवसीय जैनत्व बाल संस्कार शिविर का कल समापन जुलूस निकाल हुआ। मंगलाचरण राजेश काला ने किया। दिगंबर जैन कुन्दकुन्द परमागम ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस शिविर के संदर्भ में जानकारी देते ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय बड़जात्या और महामंत्री सुशील काला ने बताया कि इस निशुल्क शिविर में लगभग 550 बच्चों को जैन धर्म के संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी गई। इस दौरान पं. रीतेश शास्त्री, पं. अशोक शास्त्री की प्रमुख भूमिका रही। पं. टोडरमल स्मारक विद्यालय, बांसवाड़ा, कोटा एवं आत्मार्थी विद्यालय (दिल्ली) के विद्वानों का भी सहयोग मिला। बच्चों और प्रशिक्षण देने वाले का सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि दिगंबर जैन कुन्दकुन्द परमागम ट्रस्ट, साधना नगर द्वारा विगत 25 वर्षों से निरंतर इस तरह से शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026