राज्य
30-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) गर्मी के मौसम की शुरुआत के साथ ही शहर में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हालांकि फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है परन्तु अचानक से आग लगने की इन इघटनाओं को रोकने में आशातीत सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसो ही एक आगजनी की घटना आज अल सुबह एबी रोड पर रीजनल पार्क के समीप दुकानों में हो गई जिसके चलते फर्नीचर की दो दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गईं। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार आग संजय और विजय नामक दो सगे भाईयों द्वारा शेड बनाकर पास पास संचालित की जा रही फर्नीचर की दुकानों में लगी और लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण तेजी से फैल गई जिसके चलते देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया। वहीं फायर कर्मियों के अनुसार आज सुबह करीब 4:15 बजे कंट्रोल रूम पर आग लगने की सूचना मिली, सूचना मिलते ही 10 मिनट के भीतर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड और निगम टैंकरों की मदद से करीब 27 हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026