क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) अगरतला पुलिस ने इंदौर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते 35 लाख की धोखाधड़ी में फरार दंपती को गिरफ्तार किया है। मामला कनाड़िया थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सहर्ष यादव के अनुसार, ईस्ट अगरतला त्रिपुरा में दर्ज अपराध के तहत आरोपी मनोहर मिश्रा और उसकी पत्नी वर्षा मिश्रा की लंबे समय से तलाश थी।ये दोनों मूल रूप से पटना (बिहार) के निवासी है और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस इनकी तलाश में लगी थी इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त आरोपी दंपती कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित श्रीजी वैली में साईं दर्शन अपार्टमेंट के एक फ्लैट में पहचान छिपाकर रह रहे हैं। जिसके बाद ईस्ट अगरतला त्रिपुरा से डीएसपी अरुण गोस्वामी और इंस्पेक्टर भास्कर शाह टीम सहित इंदौर पहुंचे और कनाड़िया थाने से संपर्क कर एक संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की। फिलहाल दोनों आरोपियों को त्रिपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया वो अन्य वैधानिक कार्यवाही हेतु उनको त्रिपुरा लेकर जा रही है। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026