क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


महासमुंद(ईएमएस)। जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेम में असफल रहे एक प्रेमी-युगल ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव नेशनल हाईवे-53 पर मुरई धुआं नाला के पास एक खेत में पेड़ से लटके मिले। सुबह खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब पेड़ पर लटकी लाशें देखीं, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के पीछे पारिवारिक नाराजगी या दबाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों की पहचान व अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)30 मार्च 2026