इन्दौर (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संयोजक डा. विशाल बघेल के मुख्य आतिथ्य में शहर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर चिकित्सक स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें डाक्टरों को हो रही समस्याओं पर चर्चा हुई। जिसमें प्रमुख रूप से उन्हें रोजमर्रा की प्रैक्टिस में आने वाली चुनौतियों, विशेष रूप से हास्पिटल रजिस्ट्रेशन, पैथोलाजी रजिस्ट्रेशन, क्लीनिक रजिस्ट्रेशन और प्रशासनिक दिक्कतों पर चर्चा कर पदाधिकारियों द्वारा इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा. निशांत खरे एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर संयोजक डा. अविनाश पटवारी के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया वहीं नगर उपाध्यक्ष डा. दीप्ति हाड़ा, डा. रवि वर्मा, डा. महेश गुप्ता और प्रदेश सह संयोजक डा. अपूर्व श्रीवास्तव का सम्मान भी किया गया। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026