क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पीडी सरवैया सांवेर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विजय हिरवे सरपंच सांवेर, भारत पटेल जनपद सदस्य के मुख्य आतिथ्य तथा सुभाष शर्मा, महेश मंत्री, हरीश बोयत, रमेश यादव, वीडी शर्मा की उपस्थिति में आयोजित एक भावनात्मक कार्यक्रम में शाउमावि मांगलिया के प्राचार्य अरविंद कुमार पांडे और शिक्षिका सावित्री अमलियार को विदाई दी। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पांडे ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम, आइसीटी लैब, इंटरनेट आधारित शिक्षण व्यवस्था तथा आधुनिक प्रयोगशालाओं का निर्माण करवाया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का सशक्त माध्यम प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया। आभार किशोर सोलंकी ने माना। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026