क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


मुंबई, (ईएमएस)। एक एनआरआई से 10.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में ईओडब्ल्यू ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है।एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अजंता ऐरावत इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी के पार्टनर विशाल शाह और सुखप्रीत कालसी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गुप्ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्होंने 2012 में अपनी कंपनी के ज़रिए आरोपियों की कंपनी में 1.5 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कंपनी ने मुंबई के भांडुप में लगभग 1.5 करोड़ रुपये में ज़मीन खरीदी थी। गुप्ता ने आरोप लगाया कि फरवरी 2016 में पार्टनरशिप से रिटायर होने के बाद, उन्होंने कंपनी को 6 करोड़ रुपये का लोन दिया था, जिसका भुगतान नहीं किया गया। 2018 में, एक समझौता हुआ, जिसमें एलएलपी ने 30 प्रतिशत ब्याज के साथ पांच महीने के अंदर 10.5 करोड़ रुपये चुकाने पर सहमति जताई थी, ऐसा न होने पर उन्हें 16 फ्लैट आवंटित किए जाने थे। गुप्ता ने कहा कि न तो भुगतान किया गया और न ही फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने प्रोजेक्ट को गिरवी रख दिया। संजय/संतोष झा-३० मार्च/२०२६/ईएमएस