नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर में एक घरेलू विवाद के चलते पति सुरेश ने अपनी पत्नी पूनम की छोटे एलपीजी सिलिंडर से वार कर हत्या कर दी। पूनम को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित सुरेश पत्नी पूनम और दो और चार साल की दो बेटियों के साथ पुल प्रह्लादपुर स्थित डीडीए फ्लैट में रहता था। सुरेश प्राइवेट नौकरी करता है और पति‑पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया है कि पत्नी का आरोपित के स्वजन को लेकर विरोध रहता था, जिस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शनिवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/30/मार्च/2026