राज्य
30-Mar-2026
...


मैनपुरी,(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला के बैंक खाते में अचानक करीब 10 करोड़ रुपये आने का मामला सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया की ग्राहक सीता के खाते में 9,99,49,586 रुपये क्रेडिट होने की जानकारी मिलते ही परिवार के होश उड़ गए। यह जानकारी तब सामने आई जब उनके बेटे अरुण ने एटीएम पर पिन जनरेट करने और बैलेंस चेक करने की कोशिश की। खाते में इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार पहले तो हैरान रह गया, लेकिन बाद में उन्होंने ईमानदारी का परिचय दिया। परिवार ने स्पष्ट किया कि वे खेती-किसानी पर निर्भर हैं और यह धनराशि उनकी नहीं है। उन्होंने तुरंत बैंक प्रबंधन से संपर्क कर पूरी जानकारी दी और राशि वापस करने की इच्छा जताई। बैंक अधिकारियों ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी गड़बड़ी या त्रुटि की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी समस्या के कारण यह रकम गलती से खाते में ट्रांसफर हुई। परिवार की ईमानदारी की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग उनके इस कदम को मिसाल के रूप में देख रहे हैं। नंदिनी परसाई/30 मार्च 26