एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाये मुम्बई (ईएमएस)। मुम्बई इंडियंस के आक्रामक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने . आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेली अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही विराट कोहली का एक बड़ा रिकार्ड भी तोड़ दिया। रोहित ने 38 गेंद में 78 रन बनाये। इसी के साथ ही रोहित ने टी20 में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस और डेक्कन चार्जर्स के लिए केकेआर के खिलाफ 36 आईपीएल मैचों में कुल 1161 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि अब तक विश्व का कोई भी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में एक ही टीम के खिलाफ 1161 रनों से अधिक नहीं बना पाया है। वहीं विराट ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 36 मैचों में कुल 1160 रन बनाए हैं। इससे अब विराट दूसरे स्थान पर फिसल गये हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 36 मैचों में 1159 रन और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 32 मैचों में 1154 रन बनाए हैं। रोहित ने केकेआर के खिलाफ सभी 36 मैच आईपीएल में ही खेले हैं। मुंबई इंडियंस के लिए 30 आईपीएल मैचों में उन्होंने 1045 रन बनाए हैं। वहीं डेक्कन चार्जर्स के लिए केकेआर के खिलाफ छह आईपीएल मैचों में 116 रन बनाये हैं। कोहली ने सीएसके के खिलाफ 36 टी20 मैचों में 1160 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में उनके खिलाफ 35 मैचों में 1146 रन बनाए हैं। उन्होंने आरसीबी के लिए सीएसके के खिलाफ एक चैंपियंस लीग टी20 मैच भी खेला था, जिसमें 14 रन बनाए थे। केकेआर के खिलाफ आईपीएल में 1161 रन बनाने के अलावा, रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी क्रिकेट लीग में 1057 रन बनाये हैं। मुंबई इंडियंस अपना दूसरा आईपीएल 2026 मैच शनिवार (4 अप्रैल) को दिल्ली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी, और उस मैच में रोहित के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का अवसर रहेगा। अभी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 मैचों में सबसे ज्यादा 1154 रन विराट ने बनाये हैं। गिरजा/ईएमएस 30 मार्च 2026