खेल
30-Mar-2026
...


:: बेंगलुरु नेशनल चैंपियनशिप में सपना शर्मा बनीं देश की पहली दिव्यांग खिलाड़ी :: इंदौर/बेंगलुरु (ईएमएस)। मध्य प्रदेश की पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी सपना शर्मा ने बेंगलुरु के कोरामंगला स्टेडियम में आयोजित 4वीं नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह सपना का लगातार चौथा नेशनल गोल्ड है, जिसके साथ ही वे यह कीर्तिमान रचने वाली देश की पहली दिव्यांग खिलाड़ी बन गई हैं। प्रतियोगिता के फाइनल में उन्होंने अपनी बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास से प्रतिद्वंद्वियों को पस्त कर खिताबी जीत हासिल की। लगभग 70 खिलाड़ियों के बीच हुए कड़े मुकाबलों में सपना का दबदबा शुरू से अंत तक बना रहा। फाइनल में उन्होंने तेलंगाना की ममता को रजत पदक पर रोककर स्वर्ण पर कब्जा जमाया। दोनों पैरों में पोलियो होने के बावजूद सपना की यह सफलता उनके अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प की कहानी है। टेबल टेनिस और आर्म रेसलिंग में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सपना अब ताइक्वांडो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही हैं। उनकी इस उपलब्धि ने इंदौर सहित पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रकाश/30 मार्च 2026

खबरें और भी हैं