क्षेत्रीय
नैनपुर (ईएमएस) । सरस्वती शिशु मंदिर कक्षा सातवीं की छात्रा कोहिना नागवंशी विगत दिवस घोषित परीक्षा परिणाम के अनुसार कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा सातवीं में परीक्षा में शामिल कल छात्राएं 50 की संख्या में थे जिसमें कोहिना नागवंशी ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय श्रावण बाल कल्याण समिति के सदस्य भाई अशोक नाहटा ने पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया विद्यालय के आचार्य परिवार ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामनाकर शुभकामनाएं प्रेषित की है कोहिना नागवंशी नगर के नई दुनिया संवाददाता लंकेश नागवंशी की पुत्री है ! ईएमएस / 30/03/2026