नैनपुर (ईएमएस) । नए शिक्षा सत्र संचालन के अनुसार मार्च माह में पहले शिक्षा सत्र समाप्त हो जाता है एवं 1 अप्रैल से पुन:नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होता है जिसमें छात्र-छात्राओं के प्रवेश एवं जो छात्राएं विद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी कर लेते हैं उनका स्थानांतरण प्रमाण पत्र देकर अगली संस्थाओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की जाती है नगर का विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जो शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान कायम कर रहा है का विगत दिवस छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ नैनपुर नगर में संचालित संस्था विवेकानंद ज्ञानपीठ समिति के द्वारा से संचालित विद्यालय विद्यालय विवेकानंद वि.व इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल में बार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। नर्सरी, केजी बन, केजी० टू०, पहली, दूसरी, तीसरी, 1. छटवी, सातवी, नवमी एवं ग्यारहवीं के . छात्र- छात्राओं ने अपना परिक्षा परिणाम प्राप्त किये। सभी कक्षाओं में से प्रथम, द्वितीय, तृतीय सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त छात्र - छात्राओं को पुरुस्कार वितरण किया गया। के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण संस्था के अध्यक्ष -प्रवीण खंडेलवाल, उपाध्यक्ष मनीष सोनी, सचिव राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष, विकाश शर्मा एवं समिति के कमल नारायण जायसवाल, डॉ. संतोष चौहान. सुबोध नाहटा, जितेन्द्र खंडेलवाल. नितिन ठाकुस के साथ-साथ नगर गणमान नागरिक .. समाजसेवी, छात्र -छात्राओं के माता पिता की उपस्थिति थी। विद्यालय कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की श्रीमति ज्योति खुदगल एवं सभी शिक्षक शिक्षिकायें की भूमिका रही। विद्यालय में नये सत्र 2026-27 के लिये नवीन प्रवेश प्रारंभ हो गया है। कम्प्यूटरीय शिक्षा तकनीकी शिक्षा अन्य गतिविधियों हेतु अपील है कि पालक अपने बच्चों के प्रवेश के लिये विद्यालय पहुंचे। ईएमएस / 30/03/2026